सरकार की नयी पहल, अब घर बैठे भारत के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों से इलाज कराये वो भी बिलकुल फ्री में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me

ई संजीवनी (esanjeevani) ई-टेलीमेडिसिन (e-Telemedicine) से घर बैठे देश के बड़े डॉक्टरों से विडियो कॉल और चैट के माध्यम से अपनी बीमारी से सम्बंधित सलाह निःशुल्क ले सकते है।सरकार की नयी पहल, अब घर बैठे भारत के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों से इलाज कराये वो भी बिलकुल फ्री में

सर्दी जुकाम बुखार या कोई अन्य हेल्थ इश्यू आपको हो जाता है तो इस कंडीशन में आप क्या करते हैं अक्सर लोग जल्दबाजी में डॉक्टर की फीस बचाने के चक्कर में अपने नजदीकी दवाई दुकान में जाकर मेडिसिन ले लेते हैं जो की बहुत खतरनाक साबित हो सकता है, अगर आप गांव में रहते हैं तो एक अच्छे डॉक्टर का मिलना बहुत मुश्किल है और गांव के अंदर जो डॉक्टर रहते हैं वह ज्यादातर झोलाछाप ही होते हैं। कई बार लोग गांव के अंदर बिना डिग्री होल्डर डॉक्टर से भी कंसल्ट करके दवाई ले लेते हैं क्योंकि वह सस्ते में इलाज कर देते हैं जो कि कई बार आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अब यहां पर आपको डॉक्टर की फीस भी बचाने है और आपको कोई छोटी-मोटी दवाई भी लेनी है जिससे आपको कुछ राहत मिल जाए लेकिन यह कई बार लोगों के साथ जानलेवा साबित होती है। तो फिर आपको क्या करना चाहिए जिससे आपको आपके हेल्थ से रिलेटेड सही दवाई मिल जाए एवं आपको डॉक्टर की फीस भी ना देना पड़े और आपको महंगी मेडिसिन भी खरीदना न पड़े।

सरकार की नयी पहल, अब घर बैठे भारत के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों से इलाज कराये वो भी बिलकुल फ्री में

आज हम आपको सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने वाले हैं जिसके जरिये डॉक्टर को दिखाने पर न तो कोई फीस लगेगी और एक बड़े और अनुभवी डॉक्टर से आपको फ्री में प्रिस्क्रिप्शन भी मिलेगा। फ्री में प्रिस्क्रिप्शन और इलाज प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को लास्ट तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

ऑनलाइन फ्राड, वित्तीय नुकसान होने ऐसे करें राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायतI

आज हम सरकार की जिस योजना की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है ई संजीवनी (esanjeevani) योजना। इस योजना के तहत आप हाई क्वालिफाइड सरकारी डॉक्टर को वीडियो या चैटिंग के माध्यम से अपनी परेशानी को बता सकते हैं दिखा सकते हैं। आप भारत मे कहीं भी रहते हो सरकार के ई-टेलीमेडिसिन (e-Telemedicine) के जरिये अनुभवी और बड़े सरकारी डॉक्टर को दिखा कर फ्री में प्रिस्क्रिप्शन ले सकते हैं।और उस प्रिस्क्रिप्शन को दिखा कर मार्केट के किसी भी मेडिकल स्टोर से दवाई ले सकते हैं। जिससे आपके डॉक्टर की फीस और समय दोनों बचेगा।

आईये जानते हैं कि कैसे आप ई संजीवनी के टेलीमेडिसिन App और पोर्टल के जरिये आप घर बैठे कैसे सरकारी डॉक्टर के साथ जुड़ सकते हैं और अपनी समस्या को दिखा सकते है? आईये जानते हैं पूरी प्रक्रिया को…..

  • इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से e-sanjeevani ऐप्प को इंस्टाल करना है। इंस्टाल करने के बाद कुछ इस तरह का इंटरफेस आपको दिखेगा।
  • आपको लॉगिन करने के लिए दो ऑप्शन दिखेगा पहला Patient और दूसरा CHO/Doctor आपको Patient वाले विकल्प का चयन करना है। जैसा की इमेज में दिखाया गया है।

e-sanjeevani पोर्टल और App में पंजीयन करना।

  • अब आपको यहां पंजीकरण कराना होगा इसके लिए आपको Register as New User पर क्लिक कीजिये उसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Get Otp पर क्लिक करके Otp दर्ज कर verify पर क्लिक करें।
  • अप आगे आपको अपनी सामान्य जानकारी भरनी होगी जैसे कि अपना नाम, जन्मतिथि, email id अब next बटन पर क्लिक करें
  • अब आपको अपना पूरा पता भरना है अपने एरिया पिन नंबर के साथ उसके बाद नीचे save के बटन पर क्लिक कर सेव कर लेंगे।
  • अब आप अपने मोबाइल नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करें उसके बाद Otp दर्ज कर लॉगिन कर लेंगे। अब आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा यहां आपका पूरा नाम पता सब लिखा नजर आएगा। उसके बाद आपको is it a follow-up consultation लिखा नजर आयगा, यदि आप पहली बार aap को उपयोग कर डॉक्टर से सलाह ले रहे हैं तो No पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सबसे ऊपर Chief Complaints लिखा नजर आएगा उसके सामने प्लस (+) का आइकॉन है उसमें क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपको यहाँ कुछ बीमारियों के नाम दिखेगा उसमे से यदि आपको कोई परेशानी नही है तो आप सर्च ऑप्शन में अपने समस्या को लिख कर सर्च कर सकते हैं।
  • फिर सेव एंड नेक्स्ट Next पर क्लिक कर दीजिए।फिर आपको अपनी बीमारी से संबंधित कुछ जानकारी देनी होगी। फिर सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक कर देनी है,
  • अब आपका Chief Complaints वाला पार्ट पूरा हो गया है। अब दुसरे नम्बर में History है क्या अपने कभी कोई मेडिसीन खाई है उसे बता सकते हैं।
  • 3 नंबर में Active Medication लिखा हुआ है इसका मतलब है कि क्या आप अभी कोई दवाई ले रहे हैं उसकी जानकारी देनी होगी।
  • अब 4 नबंर पे Health Records लिखा नजर आएगा उसमे आपको आपने जो भी दवाई ली है या डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन है उसकी जानकारी दे सकते हैं।
  • 5 नम्बर Query जिसमे आप अपनी समस्या के बारे में लिख सकते है।
  • उसके बाद आपको 4 ऑप्शन दिखेगा जिसमे से आप अपनी सुविधानुसार कहाँ के डॉक्टर से दिखवाना चाहते हैं उसका चयन करेंगे फिर आपको अपना राज्य, Opd और डॉक्टर का चयन करेंगे और आगे बढ़ेंगे। उसके बाद आप डॉक्टर के साथ विडियो कॉल के माध्यम से जुड़ जाएंगे और निःशुल्क अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को डॉक्टर को बता सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप e-sanjeevani के अधिकारिक वेबसाइट https://esanjeevani.mohfw.gov.in/#/पर विजिट कर सकते हैं।

हमे आशा है कि आज पोस्ट आपको पसंद आया होगा। अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top