cg bhuiyan portal se B1,P2, naksha khasra free me download kare
CG भू-अभिलेख पोर्टल (CG BHUIYA PORTAL) से ऑनलाइन निःशुल्क बी 1 (B1), पी 2, नक्शा, खसरा खतौनी डाउनलोड करें
cg bhuiyan portal se B1,P2, naksha khasra free me download kare:- दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉग jaankariLO.IN में, आज के आर्टिकल में हम जानने वाले हैं राजस्व विभाग की कुछ सेवाओं के बारे में जिन्हें प्राप्त करने के आपका हमारा हम सभी का तहसील कार्यालय का चक्कर काट काट कर हालत ख़राब हो जाता हैI चाहे विद्यार्थी हों,बड़े हों या बुजुर्ग हो इन सभी को राजस्व संबधित दस्तावेज कि आवश्यकता पढ़ती ही है चाहे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र बनवाना हो या फिर शासकीय धान खरीदी केंद्र में धान बिक्री हेतु अपने खेतों का पंजीयन कराना हो आपको इन भू-अभिलेख- बी 1 (B1), पी 2, अधिकार अभिलेख, मिसल, नक्शा, खसरा नक़ल की जरुरत पड़ती ही हैI आज के लेख में जानेंगे की आप CG BHUIYAN PORTAL से राजस्व अभिलेख बी 1 (B1), पी 2, नक्शा, खसरा कैसे ऑनलाइन निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैंI कृपया लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ेंI
इसे भी पढ़े:- किसान ऋण पोर्टल से लोन कैसे लें?
CG भू-अभिलेख पोर्टल– CG BHUIYAN PORTAL क्या है?
CG BHUIYA PORTAL एक ऐसा शासकीय वेबसाइट है जहाँ से आप घर बैठे ऑनलाइन राजस्व विभाग की सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैंI CG BHUIYA PORTAL छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती हैA यह एक शासकीय वेबसाइट है, इसे दो भागो में बाटां गया है पहला ऑनलाइन सेवाएँ और दूसरा नागरिक सेवाएं इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन अपने नागरिकों को राजस्व विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का लाभ देती है, इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने या अपने परिचित के लिए राजस्व विभाग की जरुरी भू-अभिलेख ऑनलाइन डाउनलोड कर उसका उपयोग कर सकते हैं इस पोर्टल से डाउनलोड किया गया ‘’राजस्व अभिलेख नक़ल’’ की प्रति पूरी तरह मान्य होता हैI
यदि आपको भू अभिलेख कुछ विशेष प्रायोजन के लिए चाहिए तो आप इसे संबंधित तहसील कार्यालय से सत्यापित करवा सकते हैं (जहाँ आवश्यकता हो)
CG BHUIYAN PORTAL से मिलने वाली सेवाएंI
छत्तीसगढ़ शासन की CG BHUIYAN PORTAL में आपको राजस्व विभाग की बहुत सारी सेवाए देखने को मिलेगीI इसे दो भागों में बाटां गया है –
- ऑनलाइन सेवा (ONLINE SERVICES)
- नागरिक सेवा (PUBLIC SERVICES)
ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत आपको:- भू-नक्शा, नजूल भूमि संधारण खसरा,परिवर्तित भूमि संधारण खसरा,राजस्व न्यायलय से सम्बंधित सेवा, वर्षा की जानकारी,रैंडम नंबर फसल कटाई,मासिक प्रगति रिपोर्ट और राजीव गाँधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदुर योजना जैसे सर्विस मिलेगीI
नागरिक सेवाओं के अंतर्गत आप निम्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं:- ऑनलाइन बी 1 (B1), पी 2, भूमि नामान्तरण हेतु आवेदन, नामान्तरण की स्थिति जाँच सकते हैं, नामांतरण पंजी देख सकते हैं, राजस्व न्यायालय हेतु आवेदन कर सकते हैं, साहूकारी लाइसेंस ले सकते हैं एवं अपने भूमि के लिए डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित बी 1 (B1), पी 2 हेतु आवेदन कर सकते हैंI
CG भू-अभिलेख पोर्टल– CG BHUIYAN PORTAL से भू-अभिलेख कैसे प्राप्त करें?
CG भुइयां पोर्टल से भू- अभिलेख प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट www.cgbhuiyan.nic.in पर आना होगा, इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र को खोल लें, उसके बाद उसमे cgbhuiyan.nic.in टाइप कर ENTER/OK बटन दबाएँ, आपके सामने सर्च रिजल्ट खुलेगा उसमे सबसे ऊपर आपको Bhuiyan : Chhattisgarh Land Records लिखा नजर आयेगा आपको उसमे Click करना हैI Click करने के बाद आप Cg Bhuiyan के आधिकारिक वेबसाइट में पहुँच जायेंगेंI जैसा की चित्र में दिखाया गया हैI
यहाँ दिए गए विकल्पों का चयन कर आप अपने जरुरत की भू-अभिलेख यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैंI